परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जालंधर, ENS: महानगर में नूरपुर में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं की छात्रा ने स्कूल में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 19 वर्षीय की खुशप्रीत के रूप में हुई है। परिजनों का कहना हैकि खुशप्रीत स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए घर से स्कूल गई थी। परिवार का आरोप है कि मैडम ने उस पर चोरी के आरोप लगाए, जिसके बाद युवती ने खौफनाक कदम लिया। वहीं घटना को लेकर पिता जरनैल सिंह ने आरोप लगाए है कि बेटी सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे मारा गया है।
पिता ने आरोप लगाए है कि उन्हें शिवानी नामक टीचर के नंबर से फोन आया है, जिसमें बेटी खुशप्रीत ने कहा कि पापा मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। जरिए चोरी को लेकर कहा गया, जिसके कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि किसी ओर छात्रा ने चोरी की है और उसका पता लग गया। करीब 15 मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया और बताया गया कि जिस लड़की ने टीचर के पर्स से पैसे चुराए थे, वह कोई और है और उसे पकड़ लिया गया है।
इसके बाद खुशप्रीत के पिता मोहल्ले के 1-2 लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे, जहां वह बेटी का शव देखकर सदमे में आ गए। वहीं स्कूल स्टाफ का कहना है कि बच्चों के शोर मचाने पर जब कमरे की तरफ गए तो एक कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार ने कहाकि बेटी ने बात दिल पर लगा ली और खौफनाक कदम उठा लिया। जरनैल सिंह ने आरोप है कि बेटी पर या तो दवाब बनाया गया है या फिर उसकी हत्या की गई है। टीचर ने कहा कि घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर पर वह जाकर कैसी जीवनलीला समाप्त कर सकती है। पिता ने कहा कि घटना के बाद से शिवानी टीचर नहीं मिल रही।
जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल सुनीता ने कहाकि बच्चे को रोल नंबर लेने के लिए बुलाया था। जिसके बाद बच्चे ने घर जाने का कहा। टीचर ने कहा कि कुछ देर बाद उन्हें चीख की आवाज सुनाई दी और वह कमरे में बच्चों के साथ भागकर गई। टीचर ने कहा कि बच्ची पंखे से लटकी हुई थी। इस दौरान वह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
वहीं घटना को लेकर शिवानी टीचर द्वारा चोरी किए जाने पर परिवार को फोन करने पर प्रिंसीपल ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और घटना के बाद उनकी शिवानी टीचर से मुलाकात भी नहीं हुई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और स्कूल स्टाफ व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।