जालंधर, ENS: रामामंडी के अधीन आते कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिल जानकारी के अनुसार आज सुबह एपीजे और पुलिस डीएवी स्कूल को बम के उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। वहीं अन्य ई-मेल में डीपीएस स्कूल और एपीएस नामक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि कनाडा विचो आई आवाज, पंजाब हुल खालिस्तान।
APJ और Police DAV के बाद DPS School सहित एक अन्य को मिली ध/म की, मचा ह/ड़कं प#SchoolThreat #DPSSchool #APJSchool #PoliceDAV #SecurityAlert #ThreatCall #SchoolSafety #BreakingNews #PanicSituation pic.twitter.com/Rm3WGjBTUi
— Encounter India (@Encounter_India) March 2, 2026
वहीं निज्जर हत्याकांड का बदले लेने का जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम धमका स्कूलों में किया जाएगा। बता दें कि एपीजे स्कूल में आज बच्चों के पेपर चल रहे है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, बम स्कवॉयड, डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।