Loading...
Girl in a jacket
HomePunjabJalandhar News: किसान नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, गंभीर...

Jalandhar News: किसान नेता पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शहर के महतपुर इलाके में जमहरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर कुछ बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सरपंच को घायल हालत में जालंधर के अरमान अस्पातल में दाखिल करवाया गया है।

ग्रामीणों और किसान नेताओं ने कहा कि सरपंच महिंदर सिंह लगातार पुलिस प्रशासन को इलाके में कुछ शरारती अनसरों के बारे में जानकारी दे रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे उनके हौसले बुलंद हो गए। इसी के चलते 1 फरवरी की सुबह जब सरपंच अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे तो हमलावरों ने उन पर रॉड और हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी टांगें तोड़ दी गईं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वे जालंधर में एडमिट हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page