Loading...
HomePunjabPatialaPunjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

Punjab News: नाले में तैरता शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः नाभा शहर के पुराना हाथीखाना मोहल्ला में बने गहरे नाले से तैरता हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल शव को नाले से बाहर निकलवाया। स्थानीय निवासी सुखविंदर सिंह राणा और मंगत राम अरोड़ा ने बताया कि यह नाला काफी गहरा और खतरनाक है।

अक्सर यहां वाहन चालक और पशु गिर जाते हैं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले इसी नाले में एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय भी मोहल्ला निवासियों ने नगर कौंसिल से नाले को कवर करने की मांग की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों का कहना है कि उनका मोहल्ला तीन वार्ड 18, 20 और 23 में बंटा होने के कारण कोई भी पार्षद इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।

आए दिन हादसे होने के बावजूद नाले को ढकने का कार्य नहीं किया गया है। नगर कौंसिल के योग गुरचरण सिंह ने कहा कि वह मौके का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि परिषद की ओर से क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page