Loading...
HomePunjabLudhianaPunjab News: पति के विदेश जाते दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला...

Punjab News: पति के विदेश जाते दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल लाइंस इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के करीबी दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अब पीछा कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पति हनी कुमार कुछ समय पहले उसे और दो बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया था। पति की अनुपस्थिति में उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस दौरान उसके पति का खास दोस्त गगनदीप पुत्र निर्दोष जो अक्सर उनके घर आता-जाता था उसने मददगार बनकर भरोसा जीता।

गगनदीप ने खुद को भाई बताते हुए कई बार घर का राशन और खर्चा भी दिया। शिकायत के अनुसार घटना 25-26 मई 2025 की रात की है। आरोपी गगनदीप रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर आया और बहाना बनाया कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है और पुलिस उसे ढूंढ रही है। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाया था। पीड़िता ने बताया कि ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध होने लगी। आरोप है कि गगनदीप ने नशे की हालत का फायदा उठाकर और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने लोक-लाज के डर से आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था लेकिन कुछ महीनों बाद नया फोन लेने पर आरोपी का नंबर फिर से संपर्क में आ गया। आरोप है कि 19 अक्टूबर को आरोपी ने पीड़िता के गूगल पे पर 1000 रुपये भेजे और फिर से मिलने का दबाव बनाने लगा। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता का पीछा किया और अश्लील इशारे किए जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ACP सिविल लाइंस ने इस मामले की गहनता से पड़ताल की। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी गगनदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page