महिलाओं और बच्चियों से संबंधित कानून, विषयों ओर अपराधों पे रखा गया था विशेष शिविर
ऊना/ सुशील पंडित: संत बाबा ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन में आज महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर एक विशेष शिविर रखा गया था। जिसमें पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा बच्चियों को महिलाओं से संबंधित अपराधों ,नियमों, कानून की विस्तृत तौर पर चर्चा करके जानकारी दी गई । इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल महोदया तथा अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहा। ।
इस दौरान कॉलेज के लगभग 100 बच्चे उपस्थित रहे । अपने संबोधन में थाना हरोली सुनील सांखयान द्वारा बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी, नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी, तथा साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तृत तौर पर जानकारी दी।