Loading...
HomeEntertainmentRashmika-Vijay की शादी का Date हुआ Final, इस दिन कपल लेगा सात...

Rashmika-Vijay की शादी का Date हुआ Final, इस दिन कपल लेगा सात फेरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसमें 26 फरवरी को शादी की डेट बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इंटिमेट वेडिंग करने वाला है। इस हाई प्रोफाइल शादी की कई सारी डिटेल्स भी सामने आई हैं।

प्राइवेट होगी कपल की वेडिंग

एक करीब सूत्र के अनुसार, कपल की शादी बहुत ही प्राइवेट होने वाली है। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स 24 फरवरी से शुरु होंगे और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेने वाला है। सूत्रों के अनुसार, रश्मिका विजय ने लिमिटेड लोगों को ही बुलाया है इसी वजह से उनकी गेस्ट लिस्ट काफी छोटी है। शादी में फोन भी बैन कर दिया गया है यहां तक की शादी की फोटो वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन कर लिया है। रश्मिका विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग से अलग होगी। शादी में किसी भी एक्टर को नहीं बुलाया गया है और न ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा।

सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शादी में शामिल होंगे। कपल की शादी से जुड़ी दो प्री-वेडिंग रस्में हो गई हैं। एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष ने उनके घर पर की है। दूसरी रस्म विजय की फैमिली ने की है। इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान हुआ है। रश्मिका विजय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ने लेने की बात कही है। सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है।

हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिस्पेशन

सूत्रों का यह कहना है कि शादी के बाद रश्मिका और विजय 1 महीने की छुट्टी पर होंगे। उनकी शादी भले ही प्राइवेट है परंतु 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए ग्रैंड रिस्पेशन रखा गया है। इसकी जानकारी वेडिंग कार्ड में भी मिली है। फैंस साउथ इंडस्ट्री के इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। वो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंने अपने प्यार का पब्लिकली अभी तक इजहार नहीं किया है। शादी के करीब आते-आते दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page