ऊना /सुशील पंडित:आज जिला मुख्यालय पर स्थित विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आर जी डी RGD का मुद्दा आज पूरे प्रदेश पर भारी पड़ रहा है ।उंन्होने कहा कि आर जी डी की ग्रांट रोकना राजनीति से प्रेरित है। उंन्होने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट को लेकर तो केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमन की वाह वहीं की, लेकिन आप ने हिमाचल के हक में एक बार भी प्रधानमंत्री से बात नही की।
उन्होंने कहा कि आर जी डी को लेकर इनका एक बयान आया है जिस में इन्होंने कहा है कि केंद्र ने 20 साल पहले ही प्रदेश को आगाह कर दिया था। लेकिन सांसद महोदय झूठ बोल रहे है, रही बात 20 साल की तब हिमाचल में आप के पिता जी, प्रोफेसर प्रेम कुमार धुमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। अगर कोई आप के पास नोटिफिकेशन है पुरानी तो सार्वजनिक करें। उंन्होने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर जनता को गुमराह कर रहे है। उंन्होने कहा कि हम ने इस देश को जोड़ने का काम किया और इस देश को आज़ाद करवाया, आप का क्या योगदान है, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, ओर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा था, लेकिन आप अपने भाषणों में लगातार ये ही बयान आते है कि नरेंद्र मोदी के राज में भारत बदल रहा है, रायजादा ने कहा बिल्कुल भारत बदल रहा है, क्योंकि इन्होंने किसानों को प्रताड़ित किया, बिजनेस मेन को प्रताड़ित किया, पेट्रोल ,गैस के दामो में वृद्धि कर रहे है।