हरोली बस स्टैंड में खड़ी सरकारी बस से चुराया था 80 लीटर डीजल
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान सचिन हीरामठ के दिशा निर्देशों तथा उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत की कुशल मार्गदर्शन में हरोली पुलिस थाना की टीम ने 24 घंटे के भीतर हरोली बस स्टैंड में सरकारी बस से डीजल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी के पास से लगभग 40 लीटर डीजल बरामद हो चुका है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज पेश अदालत करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है आरोपित हरोली का स्थाई निवासी है। आरोपित की पहचान नवदीप कमल उर्फ प्रीता पुत्र राजेंद्र कुमार(28) निवासी गांव समनाल डाकघर सैंसोबाल तहसील हरौली जिला ऊना के रूप में हुई है, जोकि नशेड़ी प्रवृत्ति का है ।
बीती देर रात हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पालकवाह चौक पर नाकाबंदी में व्यस्त थी ,इसी दौरान एक मुखबर की सूचना पर एक स्कूटर सवार युवक को रोक कर जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास एक केनी में लगभग 40 लीटर डीजल बरामद हुआ, जिससे पूछताछ में उसने बताया कि बीती 14 फरवरी की रात को इसने बस स्टैंड हरोली में खड़ी सरकारी बस से डीजल चुराया था। पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों को नहीं बक्शा जायेगा।