जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला के पास युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बेटी के साथ पिता बाइक पर दही भल्ले लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 नौजवान लड़की को देखते हुए निकले। पिता का आरोप है कि युवकों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। जिसको लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जहां पिता के साथ युवकों की हाथापाई शुरू हो गई।
इस दौरान युवकों की जमकर छित्तर परेड की गई। वहीं मौके पर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में परिजनों द्वारा तीनों युवकों को काबू कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए वरुण ने कहाकि उसका भाई आगे बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों द्वारा भतीजी से छेड़छाड़ की गई। वरुण ने कहाकि वह भीड़ देखकर रूक गया और देखा उसके भाई के साथ तीनों युवक हाथापाई कर रहे थे। जिसके बाद उसने तीनों युवकों को अकेले काबू कर लिया और उनकी छित्तर परेड की गई।
वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि अपनी बहनों का सत्कार करते है, लेकिन दूसरों की बहनों से सरेआम छेड़छाड़ करते है। वहीं तीनों द्वारा माफी मांगी गई और कहा कि उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था, लेकिन छेड़छाड़ नहीं की थी। व्यक्ति ने तीनों युवकों को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। व्यक्ति ने कहा कि तीनों के दस्तावेज चैक करने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा, नहीं तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करवाई जाएगी। मौके पर भारी लोग एकत्रित हो गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद तीनों युवकों के दस्तावेज चैक किए गए और उन्हें छोड़ दिया गया।