Loading...
HomeHaryanaनिजी अस्पताल के बाहर गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

निजी अस्पताल के बाहर गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः हरियाणा में रोहतक के दिल्ली बाईपास पर निजी अस्पताल के बाहर स्कूटी पर आए हमलावरों ने व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बदमाशों ने 15-20 राउंड फायरिंग कर युवक का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या के क्या कारण रहे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे और इस हत्या के पीछे कारण क्या रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक युवक के बारे में भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या फिर कोई अन्य रंजिश के तहत युवक की हत्या की गई है। बता देंकि दिनेश बाबा गैंग का सदस्य था। बाबा गैंग के हंसराज की हिमांशु भाऊ ने हत्या की थी।

दिनेश उर्फ गोगा को हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले सन्नी रिटोलिया पर शराब ठेके पर फायरिंग भी हुई थी। 26 अक्टूबर 2024 को दिनेश को सन्नी रिटोलिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर था। वहीं डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक की क्यों हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है। गोलियां मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। ये किस गैंग से संबंधित थे, इसकी भी जांच की जा रही है। बाबा गैंग रोहतक के रिटौली गांव का रहने वाला अंकित चला रहा है।

अंकित उर्फ बाबा पर 2016 में पहली बार मारपीट, धमकी व एससी-एसटी में केस दर्ज हुआ। जमानत पर आने के बाद 2018 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। 2022 में हत्या का केस दर्ज हुआ। इसके बाद 2023 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में बंद है। अंकित की रिटौली गांव के ही हिमांशु से दुश्मनी है। हिमांशु भाऊ गैंग चलाता है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हिमांशु फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर 2022 के बाद भारत से भागकर पहले पुर्तगाल गया और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) चला गया। वहां से वह अपने गिरोह का नेटवर्क चलाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page