अमृतसरः थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दोस्तों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के दौरान हुई हाथापाई हो गई और इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की स्कूटी को आग लगा दी। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई।
दुश्म\नी में बदली दोस्ती, मामूली वि\वा\द के बाद स्कूटी को लगाई आ\ग#ScooterBurnt #FriendshipTurnedEnemy #MinorDispute #Vandalism #YouthCrime #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalUpdate #LawAndOrder #PropertyDamage #encounternews pic.twitter.com/5Q9jQlx8Le
— Encounter India (@Encounter_India) February 14, 2026
झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आईं और उनका इलाज करवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना खूह भल्ले इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि उनका भतीजा बाल कटवाने गया था, तभी अन्य युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी स्कूटी को आग लगा दी गई। परिवार का दावा है कि कुल चार युवक थे, जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। परिवार ने यह भी बताया कि मोहल्ले के लोगों ने समझौता करवाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों को इंसाफ का भरोसा दिलाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
