टेक्नोलॉजी : एआई का चलन आज के इस दौर में बढ़ता ही जा रहा है। डैनियल कोकोताजलो ने भविष्यवाणी भी की थी कि अप्रैल 2027 में मानवता खत्म हो जाएगी। उन्होंने ये बात एक डॉक्यूमेंट में कही थी। अप्रैल 2025 में पब्लिश एआई 2027 डॉक्यूमेंट में पूर्व ओपन एआई कर्मचारी और कई साथियों ने अनियंत्रित एआई डेवल्पमेंट को लेकर कुछ घोषणाएं भी की थी।
2034 में आएगी सुपर इंटेलिजेंस
उन्होंने कहा था कि एआई विकास से सुपरइंटेलिजेंस आएगा। इसके कारण मानवता खत्म हो जाएगी। इसकी जानकारी एआई 2027 डॉक्यूमेंट में दी गई थी हालांकि अब लेखक ने अपनी भविष्यवाणी में बदलाव कर दिया है। डैनियर का यह कहना है कि उन्होंने जिस सुपर इंटेलिंजेंस की बात कही थी अब वो 2034 में आएगी।
इसके अलावा उन्होने यह भी कहा है कि उन्हें नहीं पता कब और क्या एआई मानवता का अंत करेगा। डैनियल अब अपने पुराने बयान से पीछे हट गए हैं। एआई 2027 में उन्होंने कहा था कि सुपर इंटेलिजेंस के कारण से फुली ऑटोनॉमस कोडिंग आएगी जिसेस एआई सिस्टम अपना विकास खुद कर पाएंगे।
साल 2022 में चैट जीपीटी के लॉन्च होने के बाद से एआई बनाम मानवता को लेकर कई लोग टिप्पणी भी कर चुके हैं। एक्सपर्ट्स एआई के अनकंट्रोल डेवल्पमेंट को एक चुनौती ही मान रहे हैं। ऐसी किसी परिस्थिति को रोकने के लिए कुछ सीमाएं भी तय करने की बात हो रही है। न्यूयॉक यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस प्रोफेसर गैरी मार्कस का मानना है कि एआई के जिस भयावह रुप की चर्चा एआई 2027 में हुई है वो सिर्फ एक कल्पना ही है।
बता दें कि इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इमपैक्ट समिट 2026 दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक होने वाला है। इस बीच अब एआई को लेकर शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने भी खास बयान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे एआई की मदद से पढ़ाई का तरीका बदल रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एआई कितना जरुरी है इस पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रटने की परंपरा को ही यह खत्म कर देगा।
