लुधियाना: जिले के राहों रोड पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस घटना को शुरुआत में तेज रफ्तार टिप्पर की लापरवाही माना जा रहा था सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच सुसाइड और हादसे में दोनों पहलुओं से कर रही है। हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।
सड़क हादसे के मामले में मृ\तक की मौ\त को लेकर आया CCTV फुटेज सामने #RoadAccidentCCTV #VictimDeathFootage #AccidentRevealed #BreakingNews #CCTVUpdate #EncounterNews pic.twitter.com/0jtMRxU51C
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मृतक सुनील कुमार रोड के बीचों-बीच बने डिवाइडर के साथ रॉन्ग साइड पर पैदल चल रहा था। सामने से आ रहे ट्रैफिक के बीच एक ट्रक का अगला हिस्सा सुनील के पास से निकल जाता है। लेकिन अचानक सुनील ट्रक के पिछले टायरों के अचानक नीचे आ जाता है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि टिप्पर ने उसे टक्कर मारी और घसीटा।
लेकिन फुटेज देखने के बाद पुलिस अब दो मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है खुदकुशी की कोशिश पर भी जौर दिया जा रहा है की क्या सुनील जानबूझकर ट्रक के नीचे आया या अचानक तबीयत बिगड़ने से उसे चलते-चलते चक्कर आया और वह ट्रक की चपेट में आ गया। पहले यह मामला सिर्फ एक सड़क हादसा लग रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने स्थिति बदल दी है। वीडियो में युवक गलत दिशा में चलता दिख रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है कि यह सुसाइड है या अचानक गिरने की वजह से हुआ हादसा।
