Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabPunjab News: Punjab Roadways के कच्चे कर्मचारियों ने लगाया धरना, जताया रोष,...

Punjab News: Punjab Roadways के कच्चे कर्मचारियों ने लगाया धरना, जताया रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट/अमृतसर: भारत बंद की कॉल के कारण आज पूरे देश में अलग-अलग संगठनों की ओर से देशव्यापी हड़ताल चल रही है। पठानकोट में भी इसी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला है। शहर में पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों की ओर से भारत बंद की इस काल को समर्थन दिया है।

इसके चलते आज पठानकोट बस स्टैंड के अंदर भी रोष प्रदर्षन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज कच्चे कर्मचारियों के नेता ने बताया कि उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे में आज उनकी ओर से भारत बंद का समर्थन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बंद को असफल बनाने के लिए कुछ कर्मचारी नेताओं को हिरासत में भी ले लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक संघर्ष ऐसे ही चलता रहेगा। इसके साथ ही अमृतसर में भी पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन डिपो वन की ओर से आज अपने साथियों की रिहाई और विभागीय समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य स्तर पर चक्का जाम किया गया।

इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग रखी कि उनके यूनियन के साथियों की रिहाई की जाए। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह लंबे समय के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page