Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: भारत बंद की कॉल को लेकर प्रदर्शन, सेक्रेटरी का आया...

Punjab News: भारत बंद की कॉल को लेकर प्रदर्शन, सेक्रेटरी का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः भारत में आज बंद का ऐलान है। दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन हड़ताल पर हैं। इस मामले में पंजाब के कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने मिल रहा है। कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर हैं, लेकिन पक्के कर्मी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। वहीं लुधियाना में सेक्रेटरी नरेश ने कहाकि ट्रेड यूनियन के ऐलान के बाद आज बैंकों की हड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एआईबीईए) भारत में बैंक कर्मचारियों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन है, जिसकी स्थापना 20 अप्रैल 1946 को कोलकाता में हुई थी। इस यूनियन की कॉल पर आज बैंक कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी मजूदरों की मांगो को अलग नहीं देख रहा। उनका कहना है कि बैंक कर्मियों के साथ मजदूरों की सांझी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
हिंदोस्तान में 29 लेबर कानून को खत्म करते 4 लेबर कोर्ट को बनाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार रेगुलर भर्ती की प्रथा को खत्म करके ठेका भर्ती की जा रही है। ऐसे में केंद्र के खिलाफ इस कानून को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये हड़ताल आज पूरा दिन जारी रहेंगी। सेक्रेटरी ने कहा कि यहां प्रदर्शन करने के बाद वह बस स्टैंड पर जाकर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page