Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHaryanaपुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर घायल,...

पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बची ASI की जान

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में आज तड़के करीब 4 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना सांपला क्षेत्र के बेरी रोड पर हुई इस कार्रवाई में रोहतक सीआईए-1 टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शूटर मोहन (निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी है। रोहतक पुलिस सीआईए-1 की टीम को बदमाश की लोकेशन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं। बदमाश की ओर से 4 राउंड फायर किए गए, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में 7 राउंड फायर किए। मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई के दौरान सीआईए-1 के एएसआई विनोद की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।

जांच में सामने आया है कि पुरानी गैंगवार से जुड़ा मामले में आरोपी मोहन 19 दिसंबर 2025 को गांव रिटोली में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल था। उस दिन गांव में 2 गुटों सन्नी रिटोलिया गैंग और हिमांशु भाऊ रिटोलिया गैंग के बीच पुरानी रंजिश के चलते भारी गोलीबारी हुई थी। बताया जाता है कि सन्नी रिटोलिया गांव में शराब का ठेका चलाता है। हमलावर उसे निशाना बनाने पहुंचे थे। जैसे ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू की, सन्नी और उसके साथियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। उस घटना में दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी।

घटना में सन्नी रिटोलिया के साथी दीपक को दो गोलियां लगी थीं, जबकि हिमांशु भाऊ गैंग के तीन गुर्गे भी घायल हुए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रोहतक पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है और गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page