Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: 9 वर्षीय मृतक के कत्ल मामले में परिवार ने पुलिस...

Punjab News: 9 वर्षीय मृतक के कत्ल मामले में परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कासाबाद में तीन दिन पहले बच्चे की गर्दन कटी लाश बरामद हुई थी। 9 वर्षीय बच्चा 3 दिन से लापता था। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को शव कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में मिला। उसकी पहचान अमन के रूप में हुई है। परिवार ने आरोप लगाए है कि इसके बाद भी पुलिस कातिल को ढूंढने में ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी तो परिवार ने ही उसे ढूंढ निकाला। परिवार को ये कामयाबी एक सीसीटीवी फुटेज से मिली। जिसमें आरोपी का हुलिया देखकर परिजन उसे आसपास के मोहल्लों में ढूंढते रहे।

रविवार, 8 फरवरी की रात परिवार ने उसे ढूंढकर पुलिस को बताया। फिर पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपी भी नाबालिग है। वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। इस मामले में परिवार ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज परिजनों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की बुआ ने कहा कि पहले पुलिस ने आरोपियों के घर रेड की और वह घर से फरार हो गए।

जिसके बाद वह दोबारा से वह घर में आकर खुलेआम घूम रहे है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने कहा कि हंगामा करने के बाद अब आरोपी की बहन ओर मां को काबू करके थाने पुलिस लेकर आई है। परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस की ओर से अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी गई। वहीं आरोप है कि कत्ल को लेकर सीसीटीवी सामने आई है, लेकिन उक्त व्यक्ति का कहना है कि पुलिस ने मना किया है, ऐसे में वह सीसीटीवी फुटेज बिना परमिशन के नहीं दिखा सकता। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि मां और बहन को काबू करके थाने लाया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह मामले में गहनता से जांच कर रहे है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें तैनात करके छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page