Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNational2 बदमाशों ने सराफा कारोबारी का किया Murder, दुकान में घुसकर चलाए...

2 बदमाशों ने सराफा कारोबारी का किया Murder, दुकान में घुसकर चलाए ताबड़तोड़ चाकू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेड़ताः आधी रात को 2 बदमाशों द्वारा सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। उन्हें बचाने आए उनके 2 कारीगरों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा जिससे वह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सराफा कारोबारियों ने हत्या के विरोध में आज दुकान बंद रखने का ऐलान किया है।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरी वारदात रात 12:30 बजे करीब की है। मेड़ता शहर की जैतारण चौकी के रहने वाले पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर की ब्रह्मपुरी में दुकान है। पकंज और पश्चिम बंगाल के रहने वाले उनके 2 कारीगर संदीप और संजय दुकान में बैठे थे। इस दौरान चाकू लेकर दो बदमाश आए और उस पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया जिससे पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि बचाने आए संदीप और संजय घायल हो गए। घायलों को अजमेर रेफर किया गया है।

स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में आज (मंगलवार) सभी स्वर्णकार सराफा की दुकानें बंद रखेंगे। संघ की ओर से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

उधर, डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की गई है। दोनों पश्चिम बंगाल के हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page