Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabPunjab News: सैर कर रहे पड़ोसियों पर हमला, जमकर चले लात-घूंसे

Punjab News: सैर कर रहे पड़ोसियों पर हमला, जमकर चले लात-घूंसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के हैबोवाल इलाके के महा शक्ति गुड्डी माता वैष्णो देवी मंदिर के पास झगड़े का मामला सामने आया है। जहां, एक घर के बाहर सैर कर रहे पड़ोसियों पर उनके ही पड़ोसियों ने हमला कर दिया। वहीं लड़ाई में बीच-बचाव करने आए लोगों को भी बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले मोहल्ले में नशा बेचने का काम करते हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं। अब पूरे मोहल्ले ने लामबंद होकर ऐलान कर दिया है या तो नशा बंद करो या घर खाली करो।

जानकारी देते पीड़ित पड़ोसियों ने बताया कि उक्त घर में नशे का अवैध कारोबार सरेआम चलता है जिससे मोहल्ले का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। आज हद तब हो गई जब घर के बाहर टहल रहे लोगों पर आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब अन्य मोहल्ला निवासी बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और दिन-रात नशा बेचा जाता है। पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत दी गई लेकिन हर बार दबाव बनाकर या मिन्नतें करके राजीनामा कर लिया जाता है। विरोध करने पर आरोपी परिवार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है।

गुस्साए लोगों ने साफ कहा है कि इस घर के कारण पूरी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। मोहल्ले की सामूहिक मांग है कि पुलिस इस घर में चल रहे नशे के नेटवर्क को तुरंत ध्वस्त करे। अगर अवैध गतिविधियां बंद नहीं होतीं तो इस परिवार को मोहल्ले से बाहर निकाला जाए, नहीं तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page