जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर अड्डा काला बकरा के पास आज अज्ञात कार ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक चाय पीकर अपने ट्रक की ओर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सड़क हादसे में घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सेनाबती निवासी अब्दुल गनी गाफी भट्टी के रूप में हुई है। घटना सोमवार तड़के करीब 5 बजे की है।
तेज र/फ्ता र कार की च पे/ट में आने व्यक्ति की मौ/त,#RoadAccident #SpeedingCar #FatalAccident #PersonKilled #TrafficNews #BreakingNews #LocalUpdate #PoliceInvestigation #AccidentReport pic.twitter.com/PPfjEJXXwC
— Encounter India (@Encounter_India) February 9, 2026
भट्टी ने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था और ढाबे से चाय पीकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल गनी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना दी। सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि घायल की हालत बेहद नाजुक थी। उन्हें एंबुलेंस की मदद से पहले सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया।
जालंधर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सेफ्टी कोन की मदद से यातायात नियंत्रित किया और हादसे की सूचना पुलिस चौकी लाहदड़ा के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
