Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: शादी समारोह में Bath Castle में नौजवान की मौत को...

Punjab News: शादी समारोह में Bath Castle में नौजवान की मौत को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में पक्खोवाल रोड स्थित बाथ कैसल में शादी समारोह में 2 गुटों की गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने को लेकर आज परिवार द्वारा पुलिस कमिश्नर दफ्तर के प्रदर्शन किया गया। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने आरपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां तो की हैं लेकिन असली मास्टरमाइंड और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रदर्शन में शामिल मृतक वासु के रिश्तेदारों ने भावुक होते हुए कहा जिस दिन से हमारे बच्चे की शादी के समारोह में गोली मारकर हत्या हुई है तब से हमारे परिवार के लिए खुशियां खत्म हो गई हैं। अब तो किसी शादी के कार्ड को देखकर भी रूह कांप जाती है।

हम किसी समारोह में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को लटका रही है और मुख्य आरोपियों को बचाने या ढील देने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से मुलाकात के बाद परिवार ने कहा कि पुलिस ने 2 दिनों का समय मांगा है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2 दिनों के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page