Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeChandigarhPunjab-Haryana High Court को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप,...

Punjab-Haryana High Court को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना सामने आई है। वहीं इस धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर को खाली करवाया और कोर्ट कॉप्लैक्स में सर्च अभियान चलाया गया। डॉग स्कवॉयड की टीमों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा इमारत की गहनता से जांच की गई।जांच में पता चला कि यह एक अफवाह थी।

दरअसल, पुलिस को सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले सामने आ चुके है। हालांकि अभी तक मिली धमकियों की घटनाओं में एक बार भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में वकील और पुलिस खुले मैदान में खड़े है। वहीं डॉग स्कवॉयड टीम द्वारा पुलिस के साथ इमारत में सर्च अभियान चलाया गया। काफी देर तक चले सर्च अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद ना होने पर दोबारा से अदालती कार्यवाही से शुरू की गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page