Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeChandigarhPunjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भारी हंगामा, पुलिस...

Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भारी हंगामा, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन ईटीओ के खिलाफ कांग्रेस विधायक व सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा बयान दिया गया था। जिसके बाद अब मामला गरमा गया है। आज आप पार्टी के नेताओं द्वारा बाजवा के खिलाफ बैंड के साथ प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद चंडीगढ़ में माहौल तब बेहद तनावपूर्ण हो गया जब आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने विरोधी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा के घर की ओर रुख करने की कोशिश की। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और तीखी बहस देखने को मिली।

पुलिस ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं को बाजवा के घर तक पहुँचने से पहले ही रोकने के लिए सख्त बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिस कारण कई कार्यकर्ताओं को पीछे हटना पड़ा।

इस प्रदर्शन की अगुवाई आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों हरभजन सिंह ईटीओ, डॉक्टर बलवीर सिंह, महिंदर भगत, मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सन्नी आलुवालिया और डॉक्टर रवजोत सिंह कर रहे थे। इनके अलावा पार्टी के कई अन्य बड़े नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहसबाज़ी हुई। ‘आप’ नेताओं ने पुलिस पर तानाशाही के आरोप लगाए, जबकि पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। पुलिस के साथ हुई जोरदार धक्का-मुक्की के बाद आखिरकार प्रदर्शनकारियों को पीछे की ओर मोड़ दिया गया।

दरअसल, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हरभजन ईटीओ बैंड बजाता था, लेकिन अब वह पंजाब का बैंड बजा रहा है। इसके बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने सीधे मंत्री की गर्दन मरोड़ने की बात कह दी। राजा वड़िंग ने कहा कि सिर्फ 3 मिनट लगते हैं। राहुल गांधी ने हमें सिखाया है कि डरना नहीं है। वहीं इसको लेकर आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है।

कांग्रेसियों की बयानबाजी के खिलाफ आप नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। मंत्री हरभजन ईटीओ ने कह कि जो लोग क्लर्क की नौकरी नहीं कर सकते थे, वो लोग कांग्रेस में बड़े राजनेता बन रहे हैं। हमारी पार्टी के नेता सीधे नहीं आए हैं, उनका कोई न कोई मुकाम था। आप के हर एक नेता कोई बिजनेस, तो कोई नौकरी छोड़कर आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page