मोहालीः सेक्टर-66 में स्थित नशा मुक्ति केंद्र स्टाफ पर हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 35 से 40 नौजवानों द्वारा स्टाफ पर हमला किया जाता है। इस घटना को लेकर नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी के अनुसार भारी संख्या में नौजवानों को आता देखकर स्टाफ के कर्मी द्वारा गेट को बंद करने की कोशिश की जाती है, लेकिन नौजवानों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह गेट पर हमला करते हुए नशा मुक्ति केंद्र में घुस जाते है। इस दौरान कमरे का दरवाजा खोलने के चिल्लाना शुरू कर देते है।
न\शा मुक्ति केंद्र में नौजवानों ने किया स्टाफ पर ह\म\ला#DeAddictionCenter #YouthAttack #StaffAssault #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #LocalUpdate #SecurityConcern #encounternews pic.twitter.com/TCtI3yW6HO
— Encounter India (@Encounter_India) February 9, 2026
जिसके बाद भारी संख्या में नौजवान कमरे मे घुस जाते है। हालांकि स्टाफ के कर्मियों द्वारा कमरे को बाहर से बंद कर दिया जाता है। वहीं एक नौजवान भागता हुआ दिखाई भी दे रहा है। दरअसल, बीते दिन करीब 35 से 40 नौजवान डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्ड्स से मारपीट कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ युवकों ने अचानक हंगामा किया। जब डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और मौके से भाग निकले। केंद्र में तैनात डॉक्टरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
यहां भर्ती नशे के आदी युवकों की संख्या बहुत अधिक है। पहले भी कई बार युवक सिक्योरिटी कार्ड दिखाकर और डॉक्टरों से बदसलूकी कर भाग चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह पहली बार नहीं है जब नशा मुक्ति केंद्र से युवक भागे हों। इससे पहले भी पुलिस ने नशे के आदी लोगों को पकड़कर इसी केंद्र में छोड़ा था। उस समय भी 15 से 20 युवक दीवार फांदकर फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उनमें से कई को दोबारा पकड़ लिया था।
