लुधियानाः महानगर में सरेआम लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। दिन दहाड़े लोगों को रोककर लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला साउथ एरिया से सामने आया है। जहां बच्चे के साथ पैदल जा रही 2 महिलाओं को बाइक सवारों ने दिन दहाड़े रोक लिया। इस दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों से एक लुटेरे ने तेजधार हथियार मारने की धमकी दी।
सरेआम पैदल जा रहे 2 महिलाओं और बच्चे को लु\टे\रों ने बनाया शि\का\र#RobberyIncident #WomenAndChildTargeted #StreetCrime #PublicSafety #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalUpdate #LawAndOrder #encounternews pic.twitter.com/cV1PLlRAKp
— Encounter India (@Encounter_India) February 9, 2026
जिसके बाद वह महिला से सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चे के साथ 2 महिलाएं पैदल जा रही है। इस दौरान बाइक पर सवार 2 लुटेरे आते है और एक लुटेरा हाथों मे तेजधार हथियार लेकर महिला पर मारने की धमकी देता है।
जिसके बाद उसके सामान छीन लेता है। घटना के दौरान कुछ वाहन भी वहां से गुजरते हुए दिखाई देते है, लेकिन कोई दोनों महिलाओं सहित बच्चे की मदद के लिए आगे नहीं आता। इस दौरान घटना को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो जाते है। सरेआम हो रही लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
