Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: रेलवे स्टेशन पहुंची भारी पुलिस फोर्स, सर्च अभियान जारी, देखें...

Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पहुंची भारी पुलिस फोर्स, सर्च अभियान जारी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज ऑपरेशन प्रहार 2 चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत 72 घंटो का अल्टीमेटम गैंगस्टर, नशा तस्करों और गैंगस्टरों के गुर्गों को दिया गया है। ऑपरेशन प्रहार 2 को लेकर राज्य भर की पुलिस सड़कों पर उतर गई है और अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज जालंधर कैंट में  स्पेशल डीजीपी रेलवे शशि प्रभा द्विवेदी की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स द्वारा कॉसो अपरेशन को लेकर सर्च अभियान शुरू किया गया।

जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग खंगाले जा रहे है। वहीं आसपास संदिग्ध वस्तुओं को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल मौके पर मौजूद है। जहां एसपी गिल ने कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर डॉग स्कवॉयड की टीमें भी मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंच पर पड़े बैग्स की पुलिस कर्मियों द्वारा तालाशी ली जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई को लकेर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी ने कहा कि आज राज्य भर में गैंगस्टरों र तस्करों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर रेड की जा रही है। इसी के तहत आज 45 जगहों पर रेड की जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में स्पेशल नाकेबंदी की गई। वहीं पुलिस कमिशनर ने कहा कि संदिग्ध इलाकों में रेड की गई। इस कार्रवाई के दौरान 50 लोगों को राउंडअप किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर स्पेशल डीजीपी की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम 3 दिन जारी रहेगी। सर्च ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई को लेकर जल्द सांझा किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page