बुलंदशहरः उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर आई है। जहां एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे पर स्थित होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। हैरान करने वाली बात है कि कई कॉलेज की लड़कियां भी इसमें शामिल थीं। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने छापामारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस के अनुसार, रेसीडेंसी की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध और अनैतिक कार्य किया जा रहा था। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि होटल में कई युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट सालों से संचालित हो रहा था और इसका नेटवर्क शहर में कई स्थानों तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।
होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि यह पूछताछ चल रही है कि इस रैकेट को किसकी सहमति से और किन लोगों की मदद से संचालित किया जा रहा था। अतिथि रेसीडेंसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था और इसका संचालन बेहद सावधानीपूर्वक किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, होटल में आने-जाने वाले ग्राहकों और यहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। इस रैकेट की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है और आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस छापेमारी के बाद बुलंदशहर में हड़कंप मचा हुआ है।
