चंडीगढ़: डेराबस्सी-मुबारकपुर रोड़ पर स्थित वीआईपी इंक्लेव में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पांच छह युवकों ने एक सेवानिवृत्त फौजी पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में एक रिटायर्ड फौजी जर्नाधन और उनका बेटा गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हम\लाव\रों ने रिटायर्ड फौजी और बेटे के साथ की मार\पीट, इलाके में दह\श\त का मा\हौल#RetiredArmyMan #FatherSonAssault #BrutalAttack #LocalCrime #AreaInFear #LawAndOrder #CrimeNews #PublicSafety #BreakingNews pic.twitter.com/CnRvFwvwiM
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026
घायल रिटायर्ड फौजी जर्नाधन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी सोसायटी के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था जो बुधवार को हिंसक रुप ले लिया। उन्होंने बताया कि अचानक पांच-छह युवक हथियारों के साथ उनके घर के पास आए और उन पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। जब उनका बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो हमलावरों से उसको भी नहीं छोड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस हमले के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह पूरी घटना सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर कैसे रिटायर्ड फौजी और उसके बेटे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाका निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है।
लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिटायर्ड फौजी पर जैसे हमला हुआ है वो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित पक्ष की ओऱ से मामले की शिकायत भी पुलिस को दे दी गई है। जब इस बारे में मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
