Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabAmritsarPunjab News: कांग्रेस ने फूंका रवनीत बिट्टू का पुतला, BJP पर लगाए...

Punjab News: कांग्रेस ने फूंका रवनीत बिट्टू का पुतला, BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के हालगेट के बाहर आज कांग्रेस की महिलाओं ने रवीनत सिंह बिट्टू के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में किया गया, जिसके दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने रवीनत बिट्टू का पुतला जला कर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और रवीनत बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मीडिया से बात करते हुए जतिंदर सोनिया ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को बीजेपी जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने किसी भी सिख समुदाय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि सिर्फ रवीनत सिंह बिट्टू को ही गद्दार कहा गया था। जतिंदर सोनिया ने आरोप लगाया कि रवीनत बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की है, इसलिए राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कहा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले को सिखों का मुद्दा बना कर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है, जो बिल्कुल गलत और निंदनीय है। जतिंदर सोनिया के अनुसार बीजेपी की यह रणनीति केवल राजनीतिक लाभ के लिए है और इससे समाज में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में रवीनत बिट्टू के अमृतसर दौरे के दौरान भी कांग्रेस की ओर से ज़बरदस्त और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेस महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे पार्टी और सिख समुदाय के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page