अमृतसरः जिले के गांधी ग्राउंड में नई क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह अकादमी शहर के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मेयर मोती भाटिया, ग्रोवर साहिब सहित अन्य विधायक और पार्टी के साथियों की मौजूदगी में अकादमी की शुरुआत की गई, जो स्कूल और कॉलेज स्तर के क्रिकेट प्रेमी युवाओं के लिए आगे बढ़ने का मजबूत मंच साबित होगी।
कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मुख्मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले 4 सालों से सूबे भर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूल स्तर से लेकर उच्च स्तर तक टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जाने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से अग्रिम आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
उन्हें कहा कि अमृतसर गुरु रामदास जी की पवित्र धरती है। इस धरती से निकलने वाले खिलाड़ी न सिर्फ शहर और पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन करेंगे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि यदि अमृतसर के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की अतिरिक्त सुविधा या संसाधनों की जरूरत पड़ी, तो वह खुद मुख्यमंत्री से बात करके हर जरूरत पूरी कराएंगे। ग्राउंड और बुनियादी ढांचे की कमी को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
धालीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर दोष लगाते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता देश के किसानों और खेतीबाड़ी क्षेत्र के लिए बहुत हानिकारक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत बिना टैक्स के विदेशी कृषि उत्पाद भारत में आएंगे, जिससे पंजाब समेत पूरे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर दोष लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस समझौते में देश के हितों की अवहेलना की गई है।
धालीवाल ने चेतावनी दी कि यदि 15 मार्च तक यह समझौता लागू किया गया, तो आम आदमी पार्टी इस के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। पंजाब, दिल्ली, गुजरात, गोवा, केरळ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों में पार्टी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और किसानों के साथ मोड़े से मोड़ा जोड़कर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के भविष्य और 80 करोड़ से अधिक लोगों की रोज़ी-रोटी से जुड़ी हुई है।
