Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर से 28 तोले सोना और 30 हजार की नगदी...

Punjab News: घर से 28 तोले सोना और 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला में थाना माछीवाड़ा के तहत आते गांव रहींमाबाद खुर्द में घर को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर घर से नगदी और भारी मात्रा में गहने लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 2 सगे भाइयों के घर देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए भाई जोगिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह 4 जनवरी को शाम 7:30 के आसपास अपने परिवारों के साथ माछीवाड़ा में रिश्तेदारों से मिलने गए थे।

करीब 10:30 बजे जब वे अपने गांव रहींमाबाद लौटे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरों में दरवाजे खुले हुए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अलमारियों में चोर गहने लेकर फरार हो गए। सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसके कमरे में पड़ी अलमारी को तोड़कर चोर 21 तोले सोने के गहने और लगभग 30 से 40 हज़ार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। दूसरे भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके कमरे में पड़ी अलमारी से चोर करीब 7 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए।

परिवार ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उनके घर चोरी हुई थी, लेकिन उस वक्त उन्होंने अपने सदस्यों के साथ चोर को पकड़ कर सामान वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि अब भी हमें उस युवक पर शक है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके का जायजा लेने पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page