Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabBathindaPunjab News: सरपंच व पूर्व जिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

Punjab News: सरपंच व पूर्व जिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो ने महिला विंग की जिला पूर्व प्रधान और गांव कालझराणी वर्तमान सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया है। यह मामला उक्त सरपंच द्वारा पंजाब राज्य वन विभाग के वर्तमान चेयरमैन राकेश पुरी के साथ ड्राइवर के रूप में भर्ती कराए गए जतिंदर सिंह सोहल निवासी गांव भगवांगढ़ (बठिंडा) की सैलेर से रिश्वत के रूप में प्रति माह 8,500 रुपये लेने के मामले की जांच के बाद दर्ज किया गया।

विजिलेंस टीम द्वारा यह जांच कर रही है कि महिला नेता द्वारा इस राशि का कुछ हिस्सा आगे दिया जाता था या नहीं, जिसके चलते आने वाले दिनों में अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा था। जिसके चलते उक्त ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया गया था और उसने सरकार व विजिलेंस तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page