चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत पूरी कौर कमेटी डीजीपी गौरव यादव को लमिलने के लिए पंजाब के डीजीपी के कार्यालय पहुंची है। इस दौरान युवा अकाली दल ने पटियाला, मोहाली और श्री फतेहगढ़ साहिब जिलों के सभी युवा अकाली दल पदाधिकारियों से पंजाब के चंडीगढ़ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के सभी पदाधिकारी यथाशीघ्र डीजीपी कार्यालय, सेक्टर 9, चंडीगढ़ पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है।
