Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabPunjab News: Focal Point पहुंचे PSIC के वाइस चेयरमैन, कारोबारियों से की...

Punjab News: Focal Point पहुंचे PSIC के वाइस चेयरमैन, कारोबारियों से की इन मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः PSIC के वाइस चेयरमैन जसकरण सिंह बदेशा ने अमृतसर के फोकल पॉइंट इलाके में इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट और दूसरे पदाधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की। मीटिंग में इंडस्ट्री से जुड़ी बेसिक समस्याओं पर डिटेल में चर्चा की गई।

जानकारी देते न्यू फोकल पॉइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रेसिडेंट धीरज कक्कड़िया ने कहा कि कोरोना संकट के बाद से फोकल पॉइंट में कई फैक्ट्रियां बंद होने से सीवेज सिस्टम पर बुरा असर पड़ा है। सीवर चोक की समस्या 2020 से चली आ रही है, जिसके लिए डी-सिल्टिंग के टेंडर निकाले जाने थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया जिसको लेकर वाइस चेयरमैन को अपील की कि टेंडर को दोबारा शुरू किया जाए।

इसी के साथ फोकल पॉइंट में करीब 15 से 20 हजार वर्कर काम कर रहे हैं और 463 से ज्यादा इंडस्ट्रियल यूनिट चल रही हैं, लेकिन यहां सीवरेज मैन की भारी कमी है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत 5 से 6 सीवरेज मैन तैनात करे। इसके साथ ही इलाके में सिर्फ एक सुपर सकर मशीन है और उसके लिए लेबर की कमी भी एक बड़ी समस्या है जिसको लेकर लेबर उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि फोकल पॉइंट में करीब 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिसके बारे में कई बार डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बात हो चुकी है, लेकिन इक्विपमेंट की कमी के कारण काम रुका हुआ है। इसके अलावा इंडस्ट्रियलिस्ट ने फोकल पॉइंट में पुलिस पोस्ट की भी जोर-शोर से मांग की। उन्होंने कहा कि पहले यहां पुलिस पोस्ट थी, लेकिन उसे हटा दिया गया, जबकि हजारों वर्करों की सेफ्टी के लिए यह पोस्ट बहुत जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने सरकार से इंडस्ट्री के लिए सबसिडी की मांग भी की, ताकि पंजाब में इंडस्ट्री को डिवैल्प किया जा सके।

PSIC के वाइस चेयरमैन जसकरण सिंह बदेशा ने इंडस्ट्रियलिस्ट को भरोसा दिलाया कि वह इन सभी मामलों को मिनिस्टर और संबंधित डिपार्टमेंट के ध्यान में लाएंगे। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में समस्याओं को हल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पंजाब सरकार की पॉलिसी बिजनेस-फ्रेंडली माहौल बनाना है और सरकार इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए प्रतिबध है। उन्होंने माना कि फोकल पॉइंट अमृतसर एक जरूरी इंडस्ट्रियल सेंटर है, जहां सीवेज, बिजली और सिक्योरिटी जैसे मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस पोस्ट से जुड़े मामले को भी CP से बात करके सुलझाने का भरोसा दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page