Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabMogaPunjab News: घोड़ा ट्राले और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की...

Punjab News: घोड़ा ट्राले और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के कस्बा बाघा पुराना के नजदीक घोड़ा ट्राले और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में देर रात रोड़ पर भारी जाम लग गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय चलने वाली ट्रालियों और अन्य गति वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उनका कहना है कि सड़क पर रोशनी की कमी, रिफ्लेक्टर न लगना और ट्रैफिक नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था के कारण ऐसे हादसे अक्सर सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क को दोबारा सुचारू कर दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सड़क पर चलते हुए विशेष सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page