अमृतसरः लोपोके के अधीन आते इलाके से सड़क हादसे की दुखद घटना सामने आई है आई है। जहां पुलिस थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव प्रीत नगर और वैरोक के बीच कार और मोटरसाइकिल में भयानक टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय फतेह सिंह और 40 वर्षीय बलजीत कौर निवासी गांव लोपोके के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी गांव भीलोवाल कच्चा से लोपोके की ओर मोटरसाइकिल पर आ रहे थे।
कार और बाइक की ट/क्क र में पति-पत्नी की मौ/ त#RoadAccident #CarBikeCollision #HusbandWifeDead #FatalAccident #TrafficNews #BreakingNews #LocalUpdate #AccidentReport pic.twitter.com/aLCwP36bZ2
— Encounter India (@Encounter_India) February 5, 2026
जब वे वैरोक से प्रीत नगर के बीच पहुंचे, तो गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
