Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeMohaliPunjab News: देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, Ora Spa Centre,...

Punjab News: देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, Ora Spa Centre, Forever Spa Centre और Hotel Chirag सील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैनेजर काबू, 7 युवतियों का किया रेस्क्यू

ज़ीरकपुरः शहर में अवैध तरीके से स्पा सेंटर्स और होटल्स में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने ओरा सपा सेंटर, फॉरएवर सपा सेंट के साथ-साथ होटल चिराग को सील कर दिया है। पुलिस की इस रेड के दौरान मौके से 7 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इस संबंध में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एएसपी ने कहा कि इस केस में सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी मालिकों को भी नामजद कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर के अनुसार, रेड से पहले ही कुछ युवतियां मौके से फरार हो चुकी थीं और होटल मैनेजर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया। एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने कहा कि ज़ीरकपुर पुलिस की पूरी कोशिश है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोका जाए।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन के जरिए ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। जीरो टॉलरेंस की नीति पर एसएचओ ज़ीरकपुर भी समय-समय पर गश्त करते रहते हैं। एएसपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की सर्विसेज और गलत रास्तों से दूर रहना चाहिए। युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page