Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabFazilkaPunjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6...

Punjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

CIA इंस्पेक्टर सहित 2 की हालत गंभीर

फाजिल्काः जिले के मलोट हाईवे पर बेकाबू गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। घटना के दौरान गाड़ी में करीब 6 लोग सवार थे, जोकि हादसे में घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस के मुताबिक घायल 6 लोगों में से 3 पुलिस कर्मचारी हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बठिंडा अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की पहचान अंग्रेज सिंह वासी सिरसा हरियाणा और हरमिंदर सिंह सीआईए इंस्पेक्टर मोहाली के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज देवी दयाल का कहना है कि वह अपनी टीम सहित ड्यूटी पर थे कि उन्हें सूचना मिली कि अरनीवाला के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है । वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी में छह लोग सवार थे। इसमें से चार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page