कार चालक पर लगे नशे में होने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर, ENS: महानगर के पिम्स अस्पताल के पास ताज मार्केट में रविवार रात कार चालक युवक ने मार्केट में चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कार मालिकों ने युवक पर नशे में कार चलाने के आरोप लगाए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना सात की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना सात की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
घटनास्थल पर मौजूद मार्केट के सदस्यों ने बताया कि कार चालक युवक दोनों दो बार पहले मार्केट में आए और चक्कर लगा के चले गए। कुछ समय के बाद युवक फिर दोबारा आ गए और कार चालक ने एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया, जिस कारण कार अनियंत्रित हो गयी और मार्किट में खड़ी कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही, जिससे चार कारें क्षतिग्रस्त हो गई और कार मालिकों ने थाना सात की पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर मौके पर थाना सात के जांच अधिकारी एएसआइ सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पिम्स मार्केट में कार ने तीन से चार कारों को टक्कर मारी है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि वह बनती कार्रवाई कर रहे हैं।
