नई दिल्ली: कल यानी की 1 फरवरी को देश का बजट पेश हुआ है। जहां सरकार एक ओर अपनी घोषणाओं की बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं अब मिडिल क्लास लोग एक बार फिर खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहे हैं। अब इसी के बीच बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीधा सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है। उन्होंने जवाब में जो कहा उससे ज्यादा उनका रिएक्शन वायरल हो गया। अब उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपनी राय रख रहे हैं।
सवाल क्या था और जवाब क्या था
“Question on middle class, answer on education — FM’s reaction goes viral.”#MiddleClass #Budget #NirmalaSitharaman #meme #viralvideo #Finance #MiddleClass #Education The ICC #Sreeleela pic.twitter.com/xMIFwfTq8T
— Encounter India (@Encounter_India) February 2, 2026
बजट 2026 पेश होने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री से बजट को लेकर सवाल भी किए जा रहे थे। मीडिया ने वित्त मंत्री से पूछा कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है। इस सवाल पर वित्त मंत्री का जवाब कुछ गोलमाल ही दिखा। उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि सवाल मिडिल क्लास को लेकर था लेकिन जवाब में वित्त मंत्री एजुकेशन सेक्टर की बात करने लग गई। यही कारण है कि उनका एक्सप्रेशन और जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर अब लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है।
यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
शेयर किए गए इस वीडियो पर अब लोगों के कमेंट भी वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सवाल कुछ और था लेकिन जवाब वो तो अलग ही दिशा में चला गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की तुलना दूसरे देशों के साथ भी कर दी है। वित्त मंत्री के इस वीडियो पर एक कमेंट आया क्या बात क्या पूछा जा रहा है और क्या उत्तर दे रही हैं।
एक यूजर ने लिखा कि – ‘मिडिल क्लास के लिए कुछ है ही नहीं तो ऐ बुढि़या बोलेगी क्या’।

अन्य ने लिखा कि – ‘सवाल किया है जवाब किया दे रही हैं मैडम’।

एक ने लिखा कि – ‘मिडिल क्लास को बस लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है तुम लड़ो वो भी जात और धर्म के नाम पर’ ।

