HomePunjabJalandharJalandhar के पड़ोसी जिले में कार -बस की टक्कर में 3 की...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में कार -बस की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बच्चों सहित 3 लोग घायल

फगवाड़ा: चक्क हकीम के पास जी.टी रोड पर खड़ी बस में कार की टक्कर हो गई। इस घटना में एक महिला समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत 3 गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे संबंधी मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त हादसा उस समय हुआ जब जालंधर साइड से आ रही तेज रफ्तार कार चक्क हकीम के पास जी.टी रोड पर खड़ी एक बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार एक महिला समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, वहीं घटना में घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उधर, इस संबंधी बातचीत करते हुए एंबुलेंस चालक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

इस संबंधी बातचीत करते हुए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉक्टर ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह और गगनदीप कोर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में जख्मी बच्चे ठीक-ठाक हैं जबकि एक मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -