Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalमेहतपुर में जेम पोर्टल, बिजनेस प्लानिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर कार्यशाला का...

मेहतपुर में जेम पोर्टल, बिजनेस प्लानिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा सूक्ष्म एवं लघु व्यवसायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सर्विस बिल्डिंग, औद्योगिक क्षेत्र मेहतपुर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से आयोजित की गई थी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु उच्च कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक सत्र लिए गए।

आरएएमपी की डिप्टी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी ठाकुर ने बिजनेस प्लानिंग एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट विषय पर जबकि जेम (जीईएम-गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) विषय पर  पुनीत बख्शी ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, ऊना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, टेंडरिंग सिस्टम, उत्पाद लिस्टिंग, भुगतान प्रणाली तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बिजनेस प्लानिंग के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारण, बाजार विश्लेषण, रणनीति निर्माण तथा जोखिम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन किया गया। फाइनेंशियल मैनेजमेंट सत्र में बजटिंग, कैश फ्लो प्रबंधन, लागत नियंत्रण, लाभ-हानि विश्लेषण तथा निवेश की प्रभावी योजना बनाने के व्यावहारिक तरीकों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में ऊना जिले के लगभग 43 उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। आयोजकों ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से व्यापार के नए अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -