नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश के हादसे की जांच की मांग की है। उन्होंने यह कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी इसकी जांच करें। ममता बनर्जी की इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दे दी है।
कंगना ने कहा कि – ‘कितना बड़ा हादसा आज हो गया। हम सब लोग संसद में भी इसी बारे में बात कर रहे थे। इस समय पर ममता जी द्वारा इतनी नीच बातें करना शोभा नहीं देता’। बता दें कि ममता ने कहा था कि – ‘देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। चाचा भतीजा साथ आने वाले थे। ऐसे में यह हादसे कैसे हो गया। इस मामले की जांच करवाई जाए’।
उचित जांच होनी चाहिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बनर्जी ने घटना की उचित जांच की मांग की है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि – ‘अजित पवार के आक्समिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बरामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार उनके चाचा शरद पवार जी सहित तथा दिवगंत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं’।
Deeply shocked and stunned by the suddden demise of Ajit Pawar! The Deputy Chief Minister of Maharashtra and his co-passengers have died in a disastrous plane crash at Baramati today morning, and I am feeling a deep sense of loss.
My condolences to his family including his uncle…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 28, 2026
उन्होंने कहा कि – ‘इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए’। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में हुए विमान हादसे में पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ है जब जिले के बरामती क्षेत्र में उतर रहा था।
CM ने जताया दुख
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि – ‘मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया है। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है। अजित के जाने से पवार परिवार को बड़ा धक्का लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दे दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में खास योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन के कारण महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है’।