बारामतीः महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। जहां लैडिंग के दौरान डिप्टी सीएम का विमान क्रैश हो गया। इस विमान में एनसीपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आई जिससे ये हादसा हुआ। विमान के लैंडिंग गियर में खराबी की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस चार्टेड विमान में अजित पवार सहित 5-6 लोग सवार थे।
बड़ा हाद*साः लैडिंग दौरान डिप्टी CM का प्लेन हुआ क्रै*श, कई घा*यल#BigAccident #PlaneCrash #DeputyCM #EmergencyLanding #AircraftCrash #BreakingNews #LandingIncident #AviationAccident #SeveralInjured #CrashDuringLanding #AjitPawar #We_support_UGC_Act pic.twitter.com/RMKhSGaUPs
— Encounter India (@Encounter_India) January 28, 2026
जिस जगह पर हादसा हुआ है वो एक पहाड़ी इलाका है। जैसे ही हादसा हुआ लोग भागते हुए इस जगह पर पहुंचे। ये विमान टेक ऑफ के बाद ज्यादा दूर नहीं उड़ पाया था। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ है। इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस हादसे में अजित पवार सहित कई घायल हुए है। वहीं एबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम का परिवार भी घटना स्थल पर पहुंच रहा है।