Punjab Govt
HomeChandigarhरेलवे प्लेटफार्म और ट्रैक में फंसी कार, टला हादसा

रेलवे प्लेटफार्म और ट्रैक में फंसी कार, टला हादसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात 3 बजे हिमाचल गाड़ी नंबर ऑल्टो एसपी 22 ई 4924 में सवार 2 युवक प्लेटफार्म में गाड़ी लेकर पहुंच गए। इस दौरान ट्रैक पर युवकों की गाड़ी फंस गई। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को ट्रैक से बाहर निकाला गया और युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि दोनों युवक गाड़ी लेकर प्लेटफार्म में कैसे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। पुलिस का कहना है कि दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। काबू किए गए दोनों युवकों की आयु 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -