Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: एक बार फिर तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट...

Punjab News: एक बार फिर तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 27 जनवरी को आंधी और बारिश की आशंका है, जबकि 28 और 29 जनवरी को शीतलहर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार रात से शुरू होगा। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जनवरी, मंगलवार को मौसम और अधिक बिगड़ने की संभावना है।

आकाश में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर बारिश होगी। बुधवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। 29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री के साथ फिरोजपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। अमृतसर का रविवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, लुधियाना 7.4, पटियाला 6.2, पठानकोट 6.4, बठिंडा 4.0, गुरदासपुर 4.5 और एसबीएस नगर 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है, रूपनगर 21.8 डिग्री सबसे गर्म रहा। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: अमृतसर 18.4, लुधियाना 17.2, पटियाला 18.6, पठानकोट 18.7, बठिंडा 19.0, एसबीएस नगर 16.2, फरीदकोट 21.4 और फिरोजपुर 18.0 डिग्री। धूप खिलने के बावजूद चंडीगढ़ में ठंड का असर बरकरार है। सुबह से ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया, जिससे लोगों को कंपकपाहट का सामना करना पड़ा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -