मोहालीः पंजाब में लगातार ही गैंगस्टरों की तरफ़ से फ़िल्मी कलाकार, गायक और कारोबारियों को धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं। इस दौरान गैंगस्टरों ने फिरौती ना देने पर उनके दफ़्तरों और घरों के बाहर गोलीबारी भी की जा रही है। इस घटनाओं कुछ लोग हादसे के शिकार भी हुए है।
वहीं अब ताजा मामला मो़हाली के रहने वाले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान, खेल प्रमोटर और समाजसेवी परमिंदर सिंह सुहाना को धमकी भरे फ़ोन आने पर अकाली दल में खलबली मच गई है। धमकी भरे फ़ोन पर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। फिरौती मांगने वाले ने कहा कि जल्दी 5 करोड़ का इंतज़ाम कर दो, नहीं तो पूरा परिवार समेत गोली मार दिया जाएगा। विदेशी नंबर से फोन आने पर पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।