लुधियानाः पंजाब भर में आज पुलिस द्वारा कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं जिले में आज रेलवे पंजाब की डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अगुवाई में कॉसो ऑपरेशन चलाया गया। यह कॉसो ऑपरेशन संदिग्ध इलाकों में चलाया जा रहा है और इसका मकसद नशे पर लगाम कसना है। आज भारी पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध इलाकों में चैकिंग की गई। पुलिस टीम ने जवाहर नगर कैंप में 50 से अधिक घरों में सर्च अभियान चलाया।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कई। जिन नशा तस्करों का पुराना रिकार्ड है उसे भी खंगाला गया। उन नशा तस्करों के घर छापामारी चैकिंग की गई। इसी तरह जो नशा तस्कर जमानत पर आए है उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस ने नजर रखी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। आज जवाहर नगर कैंप इलाके में चैकिंग की गई। कई लोगों को राउंडअप किया गया है। आज करीब 15 से 18 हाट स्पाट पर रेड चल रही है।
कई जगह से नशा पकड़ा भी है। अभी तक 15 पर्चे दर्ज किए है। कई जगह नकदी और मोबाइल भी मिले है। रेलवे के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने कहा कि हमारे पास जितनी फोर्स है उसके मुताबिक ठीक काम चल रहा है। रेलवे स्टेशन अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है इस कारण ये खुला है। जब स्टेशन पूरा बन जाएगा तो एक ही एंट्री गेट होगा और एक ही निकासी गेट होगा। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है कि पुलिस ने जवाहर कैंप में चैकिंग की हो। कई बार पुलिस इन इलाकों में चैकिंग कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी रिकवरी अभी तक नहीं हुई।