चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद है। वहीं आज हाईकोर्ट में मजीठिया की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि उनकी सुरक्षा में कोई लापरवाही होती है तो एडीजीपी और नाभा जेल के अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद और उन्हें बीते दिनों धमकियां दी गईं हैं।
इस संवेदनशील मामले के संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से संबंधित इंस्पेक्टर जनरल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस (IG) और नाभा जेल के सुपरिटेंडेंट से आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के बाद और मंगलवार सुबह अदालत को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को दर्शाते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला काफी संवेदनशील है और आवश्यक सूचना के बाद प्रथम सुनवाई कल होगी।